Jamshedpur Crime News : टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल 2 और अपराधी गिरफ्तार

533
Jamshepur Crime News : टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल 2 और अपराधी गिरफ्तार
Jamshepur Crime News : टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल 2 और अपराधी गिरफ्तार
Advertisment

जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना पुलिस ने बीते 1 फरवरी को पांडेघाट स्थित चौधरी होटल के सामने हुए चर्चित टकलू लोहार हत्याकांड मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम सौरभ यादव उर्फ साहिल यादव उर्फ गोलू और रघुनाथ मन्ना उर्फ रघु बताया जा रहा है.

Advertisment

पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक .315 बोर का कारतूस, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया है.

टकलू लोहार हत्याकांड
Jamshepur Crime News : टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल 2 और अपराधी गिरफ्तार
Jamshepur Crime News : टकलू लोहार हत्याकांड में शामिल 2 और अपराधी गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले के दो अपराधकर्मी सुजल बहादुर उर्फ बोटे और मुन्ना अधिकारी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. घटना में संलिप्त अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी तथा कांड के प्रयोग में किए गए मोटरसाइकिल व हथियार की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी.

टकलू लोहार हत्याकांड

इसी क्रम में पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त घटना के बाद शहर छोड़ कर गिरफ्तारी के डर से अलग- अलग जगह में भागे फिर रहे हैं. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर NH- 33 मुखिया डांगा के समीप से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement