राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विमान में तकनीकी खराबी, करीब 400 फीट उड़ान भरने के बाद फिर रनवे पर वापस

320
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विमान में तकनीकी खराबी
Advertisment

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विमान उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद वे दूसरे हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए निकली।

Advertisment

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 400 फीट उड़ान भरने के बाद वापस रांची एयरपोर्ट के रनवे पर राष्ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर लौट आया। इस हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति भी मौजूद थी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीजेयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी।

Advertisement