अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी, देश-विदेश से पहुंची ये हस्तियां

Desk. देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में जारी है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलावा विदेशी हस्ती भी पहुंच रही है।

प्री वेडिंग सेरेमनी
दिशा पाटनी

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी

इन हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, बैडमिंटन की स्टार भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल, भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो समेत अन्य हस्तियां शामिल है। साथ ही बीपी के पूर्व सीईओ बॉब डुडले, बीपी के सीईओ मरे ऑचिनक्लॉस और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद भी कार्यक्रम में पहुंच गये हैं।

प्री वेडिंग सेरेमनी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में जहीर खान

कार्यक्रम में एक तरफ दिशा पाटनी अलग-अलग पोज में फोटोशूट कराती दिखी तो दूसरी ओर साइना नेहवाल भी तस्वीर खींचाते दिखी। वहीं जहीर खान अपनी पत्नी के साथ दिखे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो भी चहल कदमी करते हुए पहुंचते दिखे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी देखने से ऐसी लग रही है, जैसे जन्नत खुद धरती पर उतर आई हो।

प्री वेडिंग सेरेमनी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में ड्वेन ब्रावो

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...