धनबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण सरकार
ने कार्रवाई करते हुए डीसी बरुण रंजन को पद से हटा दिया है।
अब माधवी मिश्रा धनबाद की नई उपायुक्त बनाई गई हैं। बताया जाता है कि डीसी वरुण रंजन की गलती के कारण शुक्रवार को धनबाद में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते पीएम को सीआफ नहीं कर पाए थे।
सीआफ करने के लिए जाने के क्रम में एक वाहन खराब हो गया था, जबकि दूसरा वाहन डीसी समय पर उपलब्ध नहीं करा सके। पीएम और सीएम के जाने के बाद शाम होते-होते वरुण रंजन के तबादले का आदेश आ गया।
धनबाद डीसी बनाए जाने से पूर्व माधवी मिश्रा झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची की प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थीं।




