50 रुपए से शुरू हुई महिलाओं की ग्रुप बनी 10 करोड़ की टर्न ओवर वाली कंपनी, चौथे आमसभा में जानिए उपायुक्त वरुण रंजन ने क्या कहा

धनबादः गिरिडीह और धनबाद के सात प्रखंडों को मिलाकर जेएसएलपीएस द्वारा शुरू किया गया. जोहार योजना का गिरिधन महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का चौथा अधिवेशन जिले के न्यू टाउन हॉल में संपन्न हुआ. जहां सैकड़ों की संख्या में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं और जिले के उपायुक्त समेत तमाम पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. वहीं उन्होंने महिलाओं के बीच कृषि संबंधित खाद बीज वितरण किया गया.

वहीं जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन और धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन ने भी महिलाओं के कार्यों की सराहना की और बताया कि गिरिडीह से चार और धनबाद से तीन ब्लॉक की महिलाओं को चुना गया है. करीब लाखों रुपए जमा की गई, राशि से सारे कार्य हो रहे हैं.

महिलाओं को स्वावलंबी बनने में उनके प्रयासों की सराहना की और जेएसएलपीएस के द्वारा जिले में संचालित हजारों महिला समूह को सशक्त बनाने का श्रेय भी महिलाओं को ही दिया. मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले समूह की महिलाओं को उनके व्यवसाय से संबंधित सामग्री, खाद, बीज सहित अन्य रासायनिक कीटनाशक के अलावा कृषि यंत्र भी वितरित किए गए.

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य 2017-2018 में शुरू की गई. योजना आज वृहद रूप ले चुकी है. महिलाओं की यह समूह 10 करोड़ से उपर का व्यवसाय सालाना करने लगा है. ऐसे में स्वत अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाएं किस तरह से सफल हुई है.

जो महिलाएं कभी 10 रुपए प्रतिदिन की बचत से अपने ग्रुप का निर्माण की और अब उनका ग्रुप लाखों करोड़ों में व्यवसाय करने लगा है. यह कहीं ना कहीं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार की ओर से चलाई गई योजना का प्रतिफल है. जिला प्रशासन हर वक्त महिलाओं के इस सफलता के लिए उन्हें सहयोग करता रहा है और करता रहेगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...