विधायक के झूठे वादे से परेशान ग्रामीणों ने झारखंड पार्टी पर जताया भरोसा 

कोलेबिराः प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत के ग्राम बोकबा में झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उनका ढांक-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। संदेश एक्का के वहां पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अपना सुख-दुख का साथी बताते हुए अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी के झूठे वादे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले साल बोकबा गांव में 27 मार्च 2023 को झुमझार महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें विधायक ने बोकबा गांव में सड़क निर्माण को लेकर कहा था कि मैंने सड़क बनाने के लिए सारे कागजी कार्यवाही कर दिया हूं।

कोलेबिरा 2 22Scope News

अब बहुत जल्द यहां सड़क का निर्माण किया जाएगा। मगर एक साल बीत जाने के बाद भी उनका कोई काम धरातल में नजर नहीं आ रहा है। उनके इस झूठे वादे से परेशान ग्रामीण अब झारखंड पार्टी पर भरोसा जाता रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि विधायक यहां आते ही नहीं है, तो हमारा काम कहां से होगा।

माटी का पार्टी है झारखंड पार्टी

इन सबके बाद झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का ने अपने अभिभाषण में कहा कि झारखंड पार्टी हमारा क्षेत्रीय पार्टी है यह हर दुख-सुख का पार्टी है माटी का पार्टी है जल जंगल जमीन का पार्टी है। राष्ट्रीय पार्टियां जनता के बीच सिर्फ धर्म के नाम पर लड़ाई लगाने की काम करते हैं। ना तो वे क्षेत्र में भ्रमण करते हैं ना तो वह किसी के दुख सुख से अवगत होते हैं।

आज जैसे आप लोगों ने मिलकर झारखंड पार्टी पर जो भरोसा जताया है आगामी चुनाव में भी आप लोग सभी लोग मिलकर के झारखंड पार्टी को वोट दें। साथ ही संदेश एक्का ने कहा कि आप हमें जीता कर हमारा हाथ मजबूत करें जिससे हम हर संभव आपकी क्षेत्र का विकास करेंगे और आपके गांव को पक्की सड़क देने का वादा करते हैं।

यहां की बहन बेटियों एवं ग्रामीणों के साथ अन्याय एवं अत्याचार हो रहा है जिस पर बोलने वाला कोई नहीं है। मैं वादा करता हूं की झारखंड पार्टी सत्ता में आने के बाद बहन बेटियों एवं ग्रामीणों के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने का काम करेगी। झारखंड पार्टी जो बोलता है वह करता है। झारखंड पार्टी झूठे वादे नहीं करता बल्कि धरातल में उतर कर काम करता है।

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...