डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा और शिक्षक

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग जामकर आंदोलन करेंगे। मामला कहरा प्रखंड के रहुआ तुलसियाही के समीप स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय रहुआ और प्राथमिक विद्यालय रहुआ बालक का है। दोनों विद्यालयों में मात्र दो-दो कमरे हैं। कन्या प्राथमिक विद्यालय में 105 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और यहां प्रधानाध्यापक सहित आठ शिक्षक कार्यरत हैं।

प्राथमिक विद्यालय रहुआ बालक में 93 बच्चे नामांकित हैं व यहां भी 8 शिक्षक पदस्थापित हैं

वहीं प्राथमिक विद्यालय रहुआ बालक में 93 बच्चे नामांकित हैं और यहां भी आठ शिक्षक पदस्थापित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत बेहद जर्जर है। बच्चे और शिक्षक हर दिन भय के माहौल में पढ़ाई और शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जामकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

Saharsa School 1 22Scope News

Saharsa School 2 22Scope News

एक सप्ताह के भीतर इस मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी – DEO रोहित रौशन

इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहित रौशन ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुलाया गया है और जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग के उस आश्वासन पर टिकी हैं कि एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Saharsa School 3 22Scope News

Saharsa School 4 22Scope News

यह भी पढ़े : सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

राजीब झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...