होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए 12 पुरुष

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाएं समेत 12 पुरुष को पकड़ा है। इस होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। साथ पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल, 8 पीएम के दो बोतल के साथ कुछ कैश भी बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई है – ASP राज किशोर सिंह

पटना सिटी के एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई है। जिसमें सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। टीम गठित कर छापेमारी की गई है। एएसपी का कहना है कि होटल में गहन छानबीन की जा रही है। यह संचालन कहां से किया जा रहा था उसकी भी खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि इस धंधे में संलिप्त और लोगों के भी पकड़े जाने की संभावना है।

Patna Police 1 1 22Scope News

पटना सिटी में काफी दिनों से इस बात की जानकारी चल रही थी कि गुरु के बाग में किसी होटल में अवैध धंधे कारोबार फल-फूल रहा है

एएसपी राज किशोर सिंह ने कहा कि पटना सिटी में काफी दिनों से इस बात की जानकारी चल रही थी कि गुरु के बाग में किसी होटल में अवैध धंधे कारोबार फल-फूल रहा है। एएसपी के नेतृत्व में टीम को गठित किया गया और होटल में जाकर छापेमारी की गई। जिसमें काफी संख्या में अवैध सामान पकड़े गए हैं। साथ ही महिलाएं और पुरुष भी पकड़े गए हैं। साथ ही कुछ नगद कैश भी बरामद हुआ है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Patna Police 2 1 22Scope News

मालसलामी थाना के SHO व थाना के अन्य अधिकारी भी छापेमारी दस्ता में मौजूद हैं

साथ में मालसलामी थाना के थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य अधिकारी भी छापेमारी दस्ता में मौजूद हैं। वहीं होटल के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। वही एक नाबालिग बच्ची भी पकड़ी गई है जिससे पूछताछ किया जा रहा है। अब यह जांच का मामला है। यह घटना कैसे घटी इसकी जानकारी जुटायी जा रही है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी है। और भी बहुत विस्तृत बातें जानकारी प्राप्त होगी प्रशासन जांच में लगी है।

Patna Police 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न

उमेश चौबे की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...