प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग रेगुलेशन का प्रस्ताव तैयार

रांची: यदि आपके घर स्मार्ट मीटर लगा हुआ है और उसमें रीडिंग में कुछ समस्या हो रही है तो आप उसकी जांच कर सकते हैं।

उपभोक्ता की शिकायत पर सात दिनों के अन्दर मीटर टेस्ट कर उन्हें बताया जायेगा कि स्मार्ट मीटर सही है या नहीं।  स्मार्ट मीटर को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग इस माम मामले में रेगुलेशन लाने की तैयारी कर रही है।

इसका लेकर आयोग ने जो प्रस्ताव अपने वेबसाइट पर डाला है उसके अनुसार इस रेगुलेशन का नाम प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग रेगुलेशन 2024 है. आयोग ने इस मामले में जनता से आपत्ति व सुझाव मांगा है।

प्रस्ताव के अनुसार उपभोक्ता की मांग पर स्मार्ट मीटर लगाया जाता है, स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर माह रिमोट रीडिंग की जायेगी।

बिजली खपत संबंधित डाटा उपभोक्ता को वेबसाइट,मोबाइल एप या एसएमस के माध्यमस से उपलब्ध कराया जायेगा, स्मार्ट मीटर लगा ने पर किसी प्रकार की सिक्यूरिटी डिपॉजिट नहींं ली जायेगी.

पोस्ट पैड कनेक्शन से प्रीपेड किये जाने पर पूर्व से उपभोक्ता द्वारा जमा की गयी सिक्यूरिटी मनी को एडजस्ट किया जायेगा।

लाइसेंसी को यह सुनिश्चित करना होगा की मीटर सही हो, उपभाक्ता द्वारा लगाये स्मार्ट मीटर पर बिलिंग की गणना प्रतिदिन के आधार पर होगी।

वास्तविक खपत पर होना चाहिए प्रीपेड बैलेंस का अपडेट जानकारी के अनुसार, प्रीपेड बैलेंस का अपडेट वास्तविक खपत के आधार पर होना चाहिए, उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने

के लिए अलग-अलग ऑनलाइन मोड में सुविधा मिलनी चाहिए, लो बैलेंस होने पर उपभोक्ताओ को मोबाइल पर सूचना देनी है. उपभोक्ताओं को 200 के गुणक में अलग-अलग रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराना होगा।

मिनिमम बैलेंस का निर्धारण लोड के आधार पर वितरण कंपनी करेगी. उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो जाता और वह रिचार्ज नहीं कराता है, तो बिजली आपूर्ति स्वतः बंद करने का प्रावधान किया गया है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...