मांझी का तेजस्वी पर तंज, कहा- बना लें भाई-भोजाई और बहन-बहनोई की पार्टी

गया : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में हम प्रमुख जीतनराम मांझी पहुंच हुए थे। महागठबंधन की पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में तेजस्वी यादव के द्वारा राजद को बाप की पार्टी बोलने के बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माय के साथ बाप की पार्टी बोल दिए। हम तो कहेंगे कि वह भाई-भोजाई और बहन बहनोई के पार्टी बना लें। लेकिन उनको लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। हमलोग चार सौ सीट जीतकर पीएम नरेंद्र मोदी के झोली में डालेंगे।

पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी ने कहा कि 13 मार्च तक बिहार में एनडीए का सीट बटवारा हो जाएगा। हम अभी यह ना नहीं कहेंगे कि कौन सी पार्टी कितना सीट लड़ेगी लेकिन एनडीए में 13 मार्च तक सब कुछ क्लियर हो जाएगा। वहीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि हमें मुख्यमंत्री को देखकर दया आती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से हमें यह बोलते थे कि हम उनके कृपा से मुख्यमंत्री बने हैं तो आज हम यह कहेंगे कि वह अब हमारे कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हमने उन्हें शुद्ध समेत यह वापस कर दिया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...