Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी निगरानी, बिहार में DJ पूरी तरह बैन; जानें नए नियम

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि महिला और बाल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूरे राज्य में DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया गया।

11 से 20 अक्टूबर तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था

गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने 11 से 20 अक्टूबर के दौरान राज्य के सभी 40 जिलों के लिए विशेष प्रशासनिक और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें 38 प्रशासनिक और 2 पुलिस जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन की शुरुआत यदि शांतिपूर्ण तरीके से होती है तो आगे आने वाले सभी त्योहार भी शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने में मदद मिलेगी।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की बढ़ेगी मौजूदगी

पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने पुलिस की दृश्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने और रणनीतिक एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। शांति समितियों की बैठकों में हर उम्र के लोगों को शामिल करने को कहा गया है। साथ ही सभी स्तरों पर पुलिसकर्मियों की व्यापक ब्रीफिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े पूजा पंडालों का जिला अग्निशमन अधिकारियों द्वारा अनिवार्य फायर ऑडिट कराया जाएगा। सोशल मीडिया की भी कड़ी निगरानी होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक अभियान एवं विशेष शाखा कुंदन कृष्णन ने मूर्ति विसर्जन और विसर्जन जुलूसों की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। जिला नियंत्रण कक्षों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने और सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर पूरी सजगता के साथ तैनात रहने को कहा गया।

Bihar Durga Puja Security 1

पूजा पंडाल और जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य

सभी पूजा पंडालों, मूर्तियों और विसर्जन जुलूसों के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। जुलूस में शामिल 10 से 25 जिम्मेदार लोगों से अंडरटेकिंग ली जाएगी। इसके साथ ही पूरे जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। जुलूस और पूजा पंडालों में भड़काऊ या उत्तेजक गाने, आपत्तिजनक नारे और प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। ऐसे किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी जिससे किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

DJ पूरी तरह बैन, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर भी नहीं

पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार DJ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल अनुज्ञप्ति के साथ किया जा सकेगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी DJ ऑपरेटरों और लाउडस्पीकर मालिकों का अनुमंडल कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकृत संचालकों की सूची स्थानीय थानों में उपलब्ध रहेगी। अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर सुगम आवागमन के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा दल, एंबुलेंस, QRT, SDRF, CCTV कैमरे और वॉच टावर की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। रावण वध स्थलों और मूर्ति विसर्जन के चिन्हित घाटों पर गोताखोरों एवं बचाव दल की तैनाती रहेगी।

अफवाह फैलाने वालों पर BNS के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। धर्म, जाति या भाषा के आधार पर नफरत या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) के. सुहिता अनुपम भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का मौका, बिहार सरकार देगी ₹40 हजार तक अनुदान; जानें शर्तें

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...