अपराधियों का तांडव जारी, ज्वेलर्स दुकान से चांदी के गहने चोरी

पटना : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। बेखौफ अपराधी एक बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर का है। जहां अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान से चांदी के गहने चुरा फरार हो गए हैं। वहीं इस घटना में अपराधियों ने एक महिला पर गोली भी चलाई है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में आभूषण दुकान में हुई लूट मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

पटना के सिटी एसपी पश्चिमी भारत सोनी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रिमिनल्स को आईडेंटिफाई करने में लगी है। उन्होंने कहा कि चांदी के आभूषण लूटे गए हैं लेकिन एग्जैक्ट अमाउंट कितना लूटा गया है। इसकी जानकारी ली जा रही है। रविवार की दृश्य संदलपुर इलाके में अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर आभूषण दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उनकी चलाई गई गोली से एक महिला घायल हो गई थी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...