मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह को दी बड़ी सौगात, 156 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

गिरिडीह. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। उन्होंने करीब 586.91 करोड़ की 156 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावे झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन, बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, प्रो. जय प्रकाश वर्मा, निजामउद्दीन अंसारी कार्यक्रम में शामिल रहे। मुख्यमंत्री चंपाई ने मंच से ही 166.75 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी कुल 57 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं 420.16 करोड़ की लागत से 99 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां जनता की सहुलियत के लिए अधिकारियों को उनके गांव तक भेजा गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने धनबाद में यूरिया का प्लांट शुरू किया, लेकिन किसानों को यूरिया के साथ ही सिंचाई की सुविधा भी मुहैया कराना जरूरी है। झारखंड सरकार मजदूरों व किसानों के हित में काम कर रही है।

बीजेपी पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का निशाना

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष कभी भी झारखंड के उत्थान के लिए काम नहीं की और जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मूलवासियों के अधिकार के लिए काम किया जा रहा था तो उसे परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी कर लें, पर झारखंड सरकार मूलवासियों के हीत में पेंशन योजना, शिक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के समय झारखंड में भाजपा नेतृत्व की सरकार थी, लेकिन झारखंड आंदोलन में भाजपा कोई भूमिका नहीं होने के कारण राज्य के विकास से काई मतलब नहीं रखा। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार लगातार विकास कार्य में लगी रही। राज्य के सुदूवर्ति क्षेत्र तक सड़क बनाने के साथ ही हर गरीब तबके लिए रोटी कपड़ा व मकान की व्यवस्था करने के साथ ही वृद्धा पेंशन दिया गया। इस दौरान मंत्री हफीजुल अंसारी, विधायक विनोद सिंह सहित अन्य अतथियों ने भी संबोधित किया और झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...