पुलिस की गस्ती पर उठे सवाल, चोरों ने भगवान के घर में लगाया सेंध

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी में पुलिस की गस्ती पर सवाल उठे है। ताजा मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके का है जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के छज्जू बाग इलाके में अवस्थित नाग मंदिर का है। जिसमे चोरों ने सोमवार की रात चोरी की भीषण घटना को अंजाम दे दिया है।

चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी आदित्य कुमार ने बताया कि सोमवार को रोजाना की तरह 10 बजे रात्रि में मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर घर चले गए। वहीं मंगलवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो पुजारी के होश उड़ गए।दरअसल मंदिर के मुख्य द्वार में लगा ताला टूटा हुआ था वही भगवान के पहने चांदी, सोने और रत्नजड़ित आभूषण गायब पाया। जिसके बाद मंदिर पुजारी ने आनन फानन में स्थानीय गांधी मैदान थाना पहुंच मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल, मंदिर पुजारी ने कहा की शासन प्रशासन यदि चाहे तो शहर से एक पत्ता नहीं हिल सकता है। गस्ती इलाके में नही होती है जिससे चोरी की ये घटना मंदिर में चंद दिनों में दूसरी बार घाटी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...