काली मंदिर कोडरमा में चोरी, मूर्ति से सभी जेवरात चोरों ने किया गायब

कोडरमा : त्योहार आते ही चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोरी की इन घटनाओं से अब भगवान भी महफुज नहीं है. कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के अड्ड़ी बंगला स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

चोरों ने मंदिर के बाहर मेन गेट के ऊपर खाली पड़े जगह से काली मंदिर में प्रवेश किया और मां काली की प्रतिमा पर लगे जेवरात और आभूषण चोरी कर फरार हो गए. सुबह जब मंदिर कमेटी के लोगों ने मंदिर खोला तो पाया कि मां काली की प्रतिमा पर एक भी जेवरात नहीं है.

kali maa Chori 22Scope News

सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोडरमा पुलिस भी अनुसंधान में जुट गई है. घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इससे पहले भी 8 साल पूर्व इस मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बार भी इस मंदिर में चोरों ने जेवरात की चोरी हुई. काली मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि बीती रात 8 बजे आरती के बाद मंदिर को अच्छे से बंद किया गया था और मां काली की प्रतिमा पर जेवरात और मुकुट लगे हुए थे.

रिपोर्ट : अमित कुमार

कोडरमा में भी उठी 1932 खतियान की मांग, स्थानीय भाषा को लेकर निकाली रैली

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...