चोरों ने सात लाख के गहनों पर किया हाथ साफ, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चोरों ने सात लाख के गहनों पर किया हाथ साफ, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मोतिहारी : जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना केसरिया थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर, चकिया की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित शहर के बीचों-बीच सोनू ज्वेलर्स दुकान में घटी है। चोरों ने देर रात दुकान को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

लॉकर काटने में विफल होने पर दीवार काट सोना चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया

पीड़ित दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि जब सुबह उनका स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर सभी लॉकरों को तोड़ने का प्रयास किया गया है। लॉकर नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार का एक हिस्सा काटकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को समेट लिया और खाली डिब्बों को दुकान के पीछे ही छोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुँची केसरिया पुलिस, जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर और डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके और जल्द गिरफ्तारी हो सके।

बीते 30 दिसंबर को भी हुई थी किराना दुकान में लूट

गौरतलब है कि बीते 30 दिसंबर को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में भी अपराधियों ने एक किराना दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में पुलिस अभी ठोस कार्रवाई कर पाती, उससे पहले केसरिया में ज्वेलरी शॉप में चोरी की इस बड़ी वारदात ने व्यवसायियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर जताया आक्रोश, सख्त कार्रवाई की की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी सोनू ज्वेल्स के पास जुट गए और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

ये भी पढे :  आतंकियों को भारत उठा कर लाओ, ओवैसी ने पीएम मोदी को ललकार बोले- आपका भी 56 इंच का सीना, ट्र्ंप कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में उछाल से सोना 1%...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन गिरे। जानें MCX पर गोल्ड-सिल्वर का भाव...