रफ्तार का कहर, कार टकराई पेड़ से, चालक हुआ…..

बाघमाराः बाघमारा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार हरिणा-गोमो मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार कार रोड के किनारे जंगल में एक पेड़ से जा टकरायी। इस घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है जिसके बाद आगे की बोनट टूटकर अलग हो गई है।

ये भी पढ़ें-पाकुड़ से मवेशी तस्कर धराया, दो और…..

दुर्घटना के कार चालक फरार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना होने के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कार को जेसीबी की सहायता से जंगल के अंदर से बाहर निकाला। पुलिस ने फिलहाल कार को जब्त कर थाने ले आई है और आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-Paper Leak पर देश भर में सियासत जारी, JSSC-CGL पेपर लीक का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी से पूछ लिया ऐसा सवाल कि….

जानकारी के अनुसार कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी जिसके बाद कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार जंगल के किनारे पेड़ से जा टकरायी। हालांकि जब लोग कार के पास आए तबतक कार चालक कार से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार क्षेत्र के एक बड़े कांग्रेसी नेता का बताया जा रहा है।

 

 

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...