बर्तन चोर गिरोह का भंडाफोड़….

रांचीः राजधानी रांची में पुलिस ने बर्तन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रांची पुलिस ने बर्तन चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुकान का एलबेस्टर काट लाखो का बर्तन हुआ था चोरी

बता दें कि राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक बर्तन दुकान से एलबेस्टर काट कर चोरों ने लाखों के बर्तनों की चोरी कर ली थी। जिसके बाद भुक्तभोगी दुकानदार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-जर्जर सड़क की हालत से तंग आकर एकजुट हुए ग्रामीण और जो हुआ….. 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए तीन आरोपियों में से दो चोर हैं वहीं तीसरा आदमी खरीददार है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दुकान का एलबेस्टर काट कर वहां से बर्तन चोरी की और फिर उसे किसी साहूकार के यहां बेच दिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया बर्तन भी बरामद कर लिया गया है।

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...