बालू माफियाओं का धौंस, सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों की कर दी पिटाई

रोहतास : रोहतास जिले बिक्रमगंज में बालू माफियाओं ने सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को पिटाई कर दी। जिसके विरोध में सड़क निर्माण कर्मियों ने बिक्रमगंज चौक पर करीब दो घंटे से अधिक तक सड़क जाम रखा। पीड़ित सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों का कहना है कि बिक्रमगंज में सड़क निर्माण कार्य जारी है। लेकिन निर्माण स्थल पर भारी वाहनों की प्रवेश की पाबंदी होने के बाद भी बालू माफिया बलपूर्वक निर्माणाधीन सड़क से बालू के पानी टपकते हुए ओवरलोड हाईवे पार कर रहे हैं। जिससे निमार्णाधीन सड़क खराब हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसी बीच निर्माणधीन सड़क से बालू से पानी टपकता ओभर लोड वाहन पार करने लगा तो उसकी तस्वीर खींचने पर आक्रोशित बालू माफियाओं सह लाइनरों ने सड़क निर्माण कंपनी की कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीन-चार के संख्या में कर्मी चोटिल हो गए। बिक्रमगंज थाना में शिकायत करने के बाद भी इसकी नोटिस नहीं लिया गया। अंततः मजबूरन कर्मियों ने सड़क जाम कर किया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची बिक्रमगंज थाना के पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की आश्वासन पर सड़क जाम हटा।

बिक्रमगंज थाना अध्यक्ष ललन कुमार से बात करने पर बताया कि जाम किस लिए यह मालूम नहीं है।थोड़ी देर के बाद पता चलेगा। बड़ी बात है कि थाना से थोड़ी दूरी पर दो घंटे की सड़क जाम कि ब्रिक्रमगंज थानाध्यक्ष को नहीं मालूम कई सवाल खड़ा कर रहा है। ज्ञात हो कि बिक्रमगंज इलाके में अवैध ओवर बालू लोड का कारोबार जारी है। आए दिन सड़क दुर्घटना भी घट रही है। सड़क निर्माण कार्य भी बाधित है। फिर भी बिक्रमगंज थाना की पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं है।
जिससे बिक्रमगंज पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है। यह दो घंटे तक मुख्य पथ चौराहे पर सड़क जाम यह प्रमाण के लिए काफी है। पुलिस के ढुलमुल रवैया से दो घंटे तक सासाराम-आरा पथ के बिक्रमगंज चौक के पास सड़क जाम होने से शादी विवाह के दिनों में काफी लोगों की परेशानी हुई।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...