महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित ‘श्री शिव बारात’ में शामिल हुए सीएम चंपाई सोरेन

रांची. महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण के लिए कामना की।

पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी राज्य सरकार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में ‘श्री शिव बारात’

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘श्री शिव बारात’ कार्यक्रम में भक्तजनों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए महासमिति के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...