Advertisment

महाशिवरात्रि की धूम, शिव बारात में शामिल होने आम्रपाली दुबे संग बाबा नगरी पहुंचे निरहुआ

रांची. महाशिवरात्रि को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। आज सुबह से ही शिवभक्तों का तांता शिवालय और शिव मंदिरों में लगा हुआ है। इस बीच शिव बारात में शामिल होने के लिए आज भोजपुरी फिल्म के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ बाबा नगरी देवघर पहुंचे। उनके साथ भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और रितेश पांडेय भी है।

बता दें कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। वे इस फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से प्रसिद्ध है। हालांकि उन्होंने फिल्म में सफल करियर के साथ अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है। वे आजमगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं। हालांकि 2019 में वे आजमगढ़ सीट से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव से चुनाव हार गये थे। लेकिन 2022 के यूपी विधानसाभ चुनाव के दौरान अखिलेश यादव द्वारा लोकसभा सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

महाशिवरात्रि की धूम

वहीं आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी गिनती इस फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर एक्ट्रेसेस में होती है। वहीं रितेश पांडेय भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। बता दें कि झारखंड में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी जा रही है। यहां के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...