एनटीपीसी द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कंडाबेर में केक काट कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हजारीबाग: केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत कंडाबेर में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट द्वारा 08 मार्च गुरुवार को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र मे सैकड़ो महिलाओं एक साथ केक काट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
एनटीपीसी के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी के निर्देष पर उप प्रबंधक संजीत कुमार सेनापति, वरिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक, कार्यपालक सिद्धि गुप्ता, कयोना कुमारी, सतीश कुमार, बजरंगी कुमार, ने प्रशिक्षण केंद्र के महिलाओं को गिफ्ट एवं बुके देखकर सम्मानित किया गया। मौके पर माननीय पंचायत मुखिया दिनेश साव सहित गणमान लोग मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एनटीपीसी कार्यपालक सिद्धि गुप्ता एवं कयोना कुमारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
 संबोधित करते हुए महिला दिवस से अवगत कराया एवं कहा कि महिलाओं के योगदान और उनके संघर्ष के प्रति लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। घर को परिवार बनाने वाली महिला हर घर की नींव होती हैं। वर्तमान समय में हर व्यक्ति को नारी का सम्मान करना चाहिए। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है।
महिलाएं आज हर एक क्षेत्र में अपनी काबिलियत पर अपना नाम कमा रही है। ऐसे में समाज एवं सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी को और बढ़ावा देने एवं उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम करना बहुत जरूरी है।
वही मुखिया दिनेश साव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिन को मनाने का मकसद है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। महिलाएं घर के साथ साथ हर क्षेत्र में बेहतर काम कर सकती है। साथ ही साथ महाशिवरात्रि का शुभकामनाएं देते हुए मुखिया के द्वारा कार्यक्रम को समापन किया गया। मौके पर बबीता देवी, मीना देवी, मालती देवी, सीता देवी,  अंचला कुमारी,  सुनीता कुमारी,  मानती कुमारी,  मुस्कान परवीन,  शाहजंलाल, परवीन मनिका, सोनिया देवी, पार्वती देवी, पुनम कुमारी, सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...