एनटीपीसी ने हजारीबाग में आंगनबाड़ी केंद्रों को बांटा बर्तन

हजारीबाग. एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़कागांव प्रखंड के 157 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच खाना बनाने का बर्तन वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशन में हुआ। यह कार्यक्रम ढेंगा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया था।

यह बर्तन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलए/ आरएनआर विभाग के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी के हाथों आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका अनुराधा पासवान, पूजा राय, रुखसाना परवीन को दिया गया। मौके पर महाप्रबंधक ध्यानी ने कहा कि हजारीबाग उपायुक्त के निर्देशन में बड़कागांव प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खाना बनाने का बर्तन आपूर्ति की जा रही है, ताकि केंद्र के बच्चों के लिए खाना बनाने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी सीएसआर एवं सामुदायिक विकास कार्यों के तहत जिले एवं पोषक क्षेत्र में कई विकास योजनाएं चल रही है। मौके पर विशिष्ट अतिथि सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति, वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक, सीएसआर कार्यपालक रजनीश कुमार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी की सेविका तथा एनटीपीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। एनटीपीसी के इस कार्यक्रम को आंगनबाड़ी के पर्यवेक्षिकाएं एवं सेविकाओं ने धन्यवाद देते हुए कहा कि जो परेशानी आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही थी, वह अब नहीं होगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...