एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने किया नवविकसित क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान का उद्घाटन

हजारीबाग. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नवविकसित क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान का उद्घाटन एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के सभी पांचों निदेशकों एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) की गरिमामय उपस्थिति रही।

अपने उद्घाटन संबोधन में गुरदीप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान न केवल खनन क्षेत्र के लिए बल्कि संपूर्ण संगठन की प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए एक “Centre of Excellence” के रूप में उभरेगा। उन्होंने निरंतर कौशल विकास और ज्ञान साझा करने के महत्व पर जोर दिया, जो एनटीपीसी के परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुब्रत कुमार दाश, परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सीएमडी और निदेशक मंडल को आरएलआई में विकसित विश्वस्तरीय संरचना और अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो कर्मचारियों के समग्र प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए तैयार की गई हैं।

इस अवसर पर बादम कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना, चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता, कोल माइनिंग मुख्यालय एवं एनटीपीसी की विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान की स्थापना एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसके तहत संस्था अपने कर्मचारियों के सतत सीखने, कौशल विकास और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह कदम एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के मानव संसाधन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...