राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में सैकड़ों सुलहनीय वादों का हुआ निपटारा

रोहतास : छोटे बड़े सुलहनीय वादों के निपटारे के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया तथा दोनों पक्षों से वादों के निपटारे के लिए अपील की।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत छोटे-बड़े वादों के निष्पादन का सशक्त वैकल्पिक प्लेटफार्म है। जहां दोनों पक्षों की सहमति व बातचीत से वादों को सफाई से निपटाया जाता है। लोक अदालत के मामलों में पक्षकारों के वकील फीस एवं कोर्ट फीस की बचत होती है तथा न्यायालय एवं पक्षकार दोनों का समय भी बचता है। उन्होंने कहा कि वादों के निपटारे के लिए जिला व्यवहार न्यायालय में नौ बेंचों का गठन किया गया है। जबकि डेहरी एवं बिक्रमगंज अनुमंडल में क्रमशः चार एवं तीन बेंच गठित किए गए हैं।

वहीं शिविर के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में कुल सात हजार मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा अधिक से अधिक वादों के निपटारे के लिए लगातार प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति व बातचीत से वादों को सफाई से निपटाया जा रहा है। ताकि अदालत के मामलों में पक्षकारों के वकील फीस एवं कोर्ट फीस की बचत करते हुए न्यायालय का भी समय बचाया जा सके। लोक अदालत में दीवानी, बैंक ऋण, वैवाहिक व पारिवारिक झगड़ों, राजस्व, दाखिल खारिज और मुआवजा आदि कई तरह के सैकड़ों मामलों का निपटारा किया गया है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...