जमशेदपुर में अपराधियों ने बिजली मिस्त्री को मारी गोली

जमशेदपुर. आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 12 के समीप मुर्गा मैदान के पास शाम को अपराधियों का तांडव देखने को मिला। निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री मो. शाहिद को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली शाहिद के सिर पर लगी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।

जमशेदपुर में बिजली मिस्त्री को मारी गोली

वहीं घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा मैन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में गोली मारी गई है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर अपराधियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घायल ने गोली चलाने वाले दोनों का नाम पुलिस को बता दिया है।

सहकर्मियों ने बताया कि स्थानीय एक बिल्डिंग में वायरिंग का काम कर रहे थे। शाहिद बेसमेंट में एमसीबी गिराने गया था। इसी बीच बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है।

रंजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...