जमशेदपुर : बजाज फाइनेंस के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना के हरहरगुट्टू कृष्णापुरी क्षेत्र में अपराधियों ने प्रिंस नाम के युवक को घर में गोली मार दी, जहां आनन-फानन में परिजनों ने प्रिंस को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार युवक बजाज फाइनेंस का काम करता है. घर पर बैठकर प्रिंस हिसाब कर रहा था तभी अचानक बागबेड़ा निवासी अमन पाठक ने घर में घुसकर प्रिंस पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया. प्रिंस को गले में गोली लगी है. आनन फानन में घायल अवस्था मे प्रिंस को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस, सिटी एसपी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे है. जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि जिस युवक ने प्रिंस पर गोली चलाई है प्रिंस का उस युवक से पूर्व से परिचय है. गोली चलाने के पीछे क्या कुछ कारण है इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि युवक के गले से छूकर गोली निकली है और वह खतरे से बाहर है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

रिपोर्ट : लाला जबीं

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, टाउन थाने से 150 मीटर दूरी पर अपराधियों ने पीठ में मारी गोली

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...