नालंदा में परिवार को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम, 20 लाख के गहने और 3 लाख नगद लूट लिये

नालंदा. जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर स्थित कमरपुर मोड़ के समीप नकाबपोश डकैतों ने डकैती की घटना का अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़िता रिंकू कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात नकाबपोश डकैत घर के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घुस आये और बंदूक की नोक पर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।

नालंदा में डकैती को अंजाम

मारपीट के डर से घर के स्टोरबेल और पेटी बक्शे की चाभी उन्होंने दे दिया। इस दौरान सवा घंटे तक रुक कर नकाबपोश बदमाशों ने करीब 20 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद लूट लिये।

रहुई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मेंन गेट का ताला तोड़कर परिवार को बंधक बना घटना को अंजाम दिया गया है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

नालंदा से रजनीश की रिपोर्ट

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...