Commercial Advertisment

बाढ़ में दिनदहाड़े डकैती, घर के मालिक समेत पूरे परिवार को बनाया बंधक, 15-20 लाख की लूट का दावा

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाते हुए लाखों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोज की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा करने के लिए छत पर गए थे – पीड़ित गृहस्वामी जयचंद्र

पीड़ित गृहस्वामी जयचंद्र चौधरी ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर स्टोर रूम के दरवाजे पर पड़ी, जिसकी छिटकनी रात में लगाने के बावजूद खुली हुई थी। संदेह होने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर पहले से मौजूद चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया।

Barh Chori 1 22Scope News

शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया

उन्होंने बताया कि शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश नीचे पहुंचे और उनकी पत्नी, बेटे और बेटी को भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया। पूरे परिवार को कब्जे में लेने के बाद डकैतों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की लूटपाट की।

Barh Chori 2 22Scope News

डकैत करीब 15 से 20 लाख मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए – पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार के अनुसार, डकैत करीब 15 से 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है व घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है। सुबह के समय हुई इस डकैती की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Barh Chori 3 22Scope News

Barh Chori 4 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी, 3 की मौत, 4 अब भी लापता

विकाश कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...