सरयू राय जमशेदपुर या धनबाद सीट से लड़ सकते हैं लोस का चुनाव

रांची: भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा (भाजमो) का प्रदेश सम्मेलन रविवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुआ। इसमें 20 राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए गए।

भाजमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने सरयू राय के जमशेदपुर लोकसभा सीट से, तो धनबाद जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने धनबाद से लड़ने का प्रस्ताव इस पर सरयू राय ने कहा कि आगामी लोस के लिए प्रत्याशी प्रत्याशी चयन को लेकर कोर कमेटी का रू रखा।

चुनाव गठन हुआ है। वही उनके लोस चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर फैसला करेगी। राय ने भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कार की सवारी की, तो वे भ्रष्टाचारी हो गए, जबकि वह कहा कि दिल्ली में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बीएमडब्ल्यू कार धीरज साहू के नाम पर है।

जमशेदपुर में 1101 नंबर की इनोवा कार पर पूर्व मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदार घूमते रहे तो यह भ्रष्टाचार का मामला नहीं बना। न ही किसी ने पूछताछ की। उक्त इनोवा कार जेल में बंद प्रेम प्रकाश और उसके सहयोगियों ने खरीदी थी। राय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सीबीआई ईडी का दोहरा मानदंड नहीं चलेगा।

हेमंत सोरेन के तीनों मामलों (साहेबगंज-पाकुड़ में पत्थर घोटाला, शराब घोटाला और पूजा सिंघल के करप्शन मामले) में ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने चार्जशीट में लिखा है कि घोटाला 2015-16 से हो रहा था।

लेकिन, ईडी 2015-16 से 2019-20 के भ्रष्टाचार को छोड़ हेमंत सोरेन के चार साल के कार्यकाल पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे जिस सरकार में मंत्री थे, उसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के 35 मामले हुए। इनमें से कुछ मामलों को उन्होंने उठाया तो भाजपा से टिकट नहीं देकर अपमानित किया गया।

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...