Advertisment

सरयू राय से मिली धनबाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, आशीर्वाद ले मांगा समर्थन

जमशेदपुर. धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपने पति बेरमो विधायक अनूप सिंह के साथ आज जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान अनुपमा सिंह ने सरयू राय से आशीर्वाद मांगा और धनबाद सीट के लिए समर्थन मांगा। इस पर उन्होंने अनूप और उनकी पत्नी अनुपमा सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धनबाद में जंगल राज खत्म करना है।

GGSESTC 16 22Scope News

बता दें कि धनबाद सीट पर भाजपा ने ढुल्लू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू ने ढुल्लू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धनबाद सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ भी चला था। इससे धनबाद लोकसभा सीट हॉट सीट बनता जा रहा था। जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से समर्थन मांगा था।

सरयू राय से मिली अनुपमा सिंह

इस सीट से कांग्रेस ने बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आज बेरमो विधायक अनूप सिंह अपनी पत्नी को लेकर विधायक सरयू राय के जमशेदपुर आवास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद मांगा और धनबाद सीट के लिए समर्थन मांगा।

जमशेदपुर से आशीष कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...