बच्चों की लड़ाई में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में बच्चों की लड़ाई में एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। जहां मंटू दास के पुत्र एवं उसके पड़ोसी के बच्चे एक दिन पूर्व आपस में लड़ गए और मृतक मंटू दास बच्चों को लड़ाई छुड़ाने के लिए गया और पड़ोसी के बच्चे को मार दिया।

बता दें कि इसी बात से पड़ोसी इसके गुस्से में आ गए और मंटू दास को घर से ले जाकर ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह लड़ाई को छुड़ाया गया। घायल मंटू दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की सुबह मंटू दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है।

इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। डॉक्टर का कहना है कि एक व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था उसकी मौत हो गई है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...