Commercial Advertisment

सड़क हादसे में सीतामढ़ी के 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने कहा- यह घटना अत्यंत दुखद

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विदेश दौरे से पटना लौट चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सीतामढ़ी के सात लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि सीतामढ़ी से प्रयागराज जा रही कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। पहले ये संख्या छह थी। तीन की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी है। जिसमें छह लोग सीतामढ़ी के बताए जा रहे हैं।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ये हादसा लाइनबाजार थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद तिराहे का है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...