Advertisment

निर्मम तरीके से एक अधेड़ की हत्या

नवादा : नवादा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां निर्मम तरीके से एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या किया गया है। शरीर से दोनों हाथ-दोनों पैर और सिर को काटकर गायब कर दिया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है। मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक का 47 वर्षीय पुत्र सुनील रजक के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि सुनील रजक को शनिवार की रात्रि गांव के एक व्यक्ति घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद में वे घर वापस नहीं लौटे। आज गांव के बधार से क्षत-विक्षत अवस्था में सुनील रजक का शव बरामद किया गया है। अपराधी शरीर से हाथ-पैर और सिर को काटकर अपने साथ लेकर चल गए। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...