Advertisment

निर्मम तरीके से एक अधेड़ की हत्या

नवादा : नवादा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां निर्मम तरीके से एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या किया गया है। शरीर से दोनों हाथ-दोनों पैर और सिर को काटकर गायब कर दिया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है। मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक का 47 वर्षीय पुत्र सुनील रजक के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि सुनील रजक को शनिवार की रात्रि गांव के एक व्यक्ति घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद में वे घर वापस नहीं लौटे। आज गांव के बधार से क्षत-विक्षत अवस्था में सुनील रजक का शव बरामद किया गया है। अपराधी शरीर से हाथ-पैर और सिर को काटकर अपने साथ लेकर चल गए। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC PT Scam: CID की जांच में बड़े खुलासे, पूर्व अध्यक्ष...

JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में CID की जांच तेज। पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से तीसरे दिन पूछताछ, OMR गड़बड़ी के नए...

DRUCC Meeting: रांची से अयोध्या, जयपुर और भोपाल के लिए नई...

रांची रेल मंडल की DRUCC बैठक में रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल और हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव रखा गया। 4 नए...

Jharkhand News Today: भाजपा का राज्यव्यापी धरना, भारी बारिश का येलो...

1 अगस्त 2026 को झारखंड की बड़ी खबरें पढ़ें। भाजपा का 24 जिलों में धरना, भारी बारिश का येलो अलर्ट, रांची में बिजली संकट...