Advertisment

जनक का लालू पर हमला, कहा- जिसको परिवारवाद ही सर्वोपरि है उसको राष्ट्र से क्या मतलब

पटना : देश में कल यानी 11 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किए जाने के बाद से ही विपक्ष के नेताओं की तरफ से केंद्र सरकार पर हमला किया जा रहा है। साथ ही इसका पुरजोर विरोध हो रहा है। इसी मामले पर बीजेपी के विधायक जनक सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी के विधायक जनक सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्तिगत भाव से एक हीरा हुआ है उसको राष्ट्र क्या है। जहां परिवारवाद ही सर्वोपरि है उसे व्यक्ति को इस पर भाव व्यक्त करने का कोई अधिकार नहीं है।जनक सिंह ने सीएए को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही काम होता है जो राष्ट्र के हित में होता है।
विपक्ष के लोग राष्ट्र के बारे में जानते ही क्या है?

जनक सिंह ने आगे कहा कि जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार है। वह स्वयं खुद, पत्नी, बेटे और बेटी बस इतने में ही खत्म हो जाते हैं। आज देश के प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है जो राष्ट्र की बात करते हैं। राष्ट्र के हित में काम करते हैं। परिवारवादी लोग नहीं जानते हैं कि समाज क्या होता है राष्ट्र क्या होता है और मुल्क क्या होता है?

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...