बागी होकर लड़ सकते है चमरा लिंडा

रांची: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है वहीं झारखंड में अब तक सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है. अब टिकट को लेकर लोहरदगा लोकसभा सीट पर भी खींचतान की स्थिति बनी हुई है.

हालांकि भाजपा ने लोहरदगा से समीर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं महागठबंधन अब तक इस पर चुप्पी साधे हुई है.

अब लोहरदगा सीट से बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं.
इसे लेकर लोहरदगा सीट पर कांग्रेस और जेएमएम में अभी भी खींच-तान जारी है. चमरा लिंडा लोहरदगा लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते है.

लेकिन अगर इंडि गठबंधन की ओर से इस सीट से चमरा लिंडा का नाम एनॉन्स नहीं किया जाता है तब वह निर्दलीय इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है. जेएमएम ऐसी परिस्थिति से बचना चाहती है, इसलिए कांग्रेस से लोगरदगा सीट छोड़ने की गुजारिश जेएमएम की ओर लगातार की जा रही है.

कांग्रेस प्रभारी सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री और झामुमो से बात कर कर रहे एवं विधायको से फीडबैक लेकर दिल्ली लौट चुके है. सभी परिस्थिति से केंद्रीय नेतृत्व को गुलाम मीर द्वारा अवगत कराया जाएगा. जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी.

 

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...