लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, इतने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Desk. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 प्रत्याशियों का नाम था।

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भी टिकट दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई को भी टिकट दिया गया है।

बता दें कि इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने भी इसकी डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी के तहत अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 उम्मीदवारों का नाम था। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...