सांसद सुधाकर का NDA पर जुबानी हमला, कहा- जो RJD छोड़कर गए हैं उन्हें जनता सिखायेगी सबक

कैमूर : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और सासाराम सांसद मनोज राम भभुआ पहुंचे जहां उन्होंने राजद पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों सांसद भभुआ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।

DIARCH Group 22Scope News

सुधाकर सिंह का NDA पर करारा हमला, कहा- ये जुमलेबाज लोग हैं

कार्यक्रम के दौरान दोनों सांसदों ने एनडीए के प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा। सांसदों ने कहा कि जो प्रत्याशी पहले राजद से चुनाव जीतकर अब दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने एनडीए पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कि ये जुमलेबाज लोग हैं, जिन्होंने जनता को ठगने का काम किया है। अब जनता बदलाव चाहती है। वहीं सासाराम सांसद मनोज राम ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी भभुआ में एनडीए की हार तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि जनता बदलाव चाहती है। दोनों सांसदों ने बिहार में महागठबंधन की जीत और सरकार गठन का दावा किया।

MP Shudhakr Singh 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नया वादा, कहा- सीमांचल के विकास के लिए बनेगी ‘सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी’

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...