28 घंटे से विधायक के घर पर ईडी की रेड जारी….

Hazaribagh- हजारीबाग में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के घर पर तथा उनके सहयोगियों एवं रिश्तेदारों के घर पर चल रही ईडी की कार्रवाई में अब एक नया अपडेट आया है। जहां कल लगभग 8 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही थी वहीं आज बड़कागांव विधायक के सिर्फ एक घर में ईडी की टीम मौजूद है।

उनके पुराने आवास से ईडी की टीम निकल गई है, जिसके बाद उस आवास में अब लोगों का आना-जाना हो रहा है। हालांकि बीच-बीच में सुरक्षा गार्ड पुराने घर में आना-जाना कर रहे है। वहीं से थोड़ी दूर पर स्थित उनके दूसरे आवास में ईडी की टीम अभी भी जांच कर रही है।

अंबा प्रसाद की मां से पूछताछ जारी

आधिकारिक तौर पर अभी भी कुछ कहना मुश्किल है कि ईडी को यहां से कुछ हाथ लगा है या नहीं। वही अंबा प्रसाद के घर के पीछे उनके एक करीबी का घर स्थित है जिनका नाम रूद्र राणा है उनके घर से भी ईडी की टीम अब निकल गई है तथा यहां अब सिर्फ अंबा प्रसाद के एक आवास में ईडी का जांच चल रहा है।

यह जांच प्रक्रिया लगभग 28 घंटे से ज्यादा समय से जारी है परंतु ईडी को कुछ हाथ लगा है या नहीं इसकी जानकारी अभी भी निकाल कर सामने नहीं आई है। थोड़ी देर पहले अंबा की मां निर्मला देवी को ईडी के अधिकारी तथा सुरक्षा गार्ड पुराने घर से नए घर ले कर पहुंचे थे।

अंबा प्रसाद रांची में

10 मिनट के बाद उन्हें वहां से पुराने घर भेज दिया गया जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ जानकारी के लिए उन्हें ईडी की टीम ने नए आवास बुलाया होगा।

हालांकि घर में तो सिर्फ पूर्व विधायक निर्मला देवी तथा उनके इस आवास में काम करने वाले स्टाफ मौजूद हैं वही विधायक अंबा प्रसाद रांची में मौजूद है तथा पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू दिल्ली गए हुए हैं।

Saffrn

Trending News

Ramgarh के 15वें उपायुक्त के रूप में ऋतुराज ने किया पदभार...

Ramgarh: शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋतुराज ने रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान...

गांवों में महिला जन प्रतिनिधि बन रही महिलाओं की पोषण सखी

पटना : गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है। बिहार के गांवों में महिला...

रांची के बाद अब Latehar में भी मानवता हुई शर्मसार, शादी...

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना राज्यभर से हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार प्रशासन...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़...

पटना : प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही...

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img