और ऐसे पकड़ में आए गांजा तस्कर……

Giridih- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र से गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके यहां से 255 ग्राम गांजा बरामद किया है।

ये भी पढ़ लें-और काम करते अचानक हुई मौत, जिसके बाद……. 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहे हैं जिसके बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में देवरी थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार साहू, आरक्षी संतोष यादव, दिनेश राम व अन्य सशस्त्र बल को शामिल थे।

छापेमारी के दौरान दो तस्कर आए पकड़ में

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरु कर दी। इस दौरान एक काले रंग के हीरो स्पेंल्डर प्लस बाइक पर सवार दो व्यक्तियो को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। पुलिस ने जांच के दौरान बाइक की डिक्की में रखे 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

ये भी पढ़ लें-बालू बेचकर कैसे मालामाल हो रहे हैं लोग ! 

जिसके बाद पुलिस ने दो तस्करो को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम देवरी नन्हकार रानीडीह के रहने वाले त्रिपुरारी राय और देवरी माधोपुर के रहने वाले भरत चौधरी बताया जा रहा है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img