मोकामा : मोकामा प्रखंड के ताजपुर गांव से मरांची पुलिस ने एक कुख्यात गांजा तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर के पास से गांजा, इलेक्ट्रिक तराजू और कैश भी बरामद किया गया है। मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात ताजपुर गांव में उमाकांत सिंह के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में करीब दो किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
गांजा तस्कर अमित कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया
आपको बता दें कि तलाशी के दौरान आरोपित के घर से एक लाख अस्सी हजार रुपए नकद, एक तराजू और पैक करने वाली प्लास्टिक की थैली भी जब्त की गई। गांजा तस्कर अमित कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार तस्कर अमित कुमार पहले से ही इस काले पेशे में संलिप्त है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य तस्करों की भी जानकारी मिली है। मरांची पुलिस के रडार पर कई गांजा तस्कर आ गए हैं।
यह भी पढ़े : मोकामा टाल क्षेत्र पर कुदरत के बाद अब सरकार जनित टूटने लगा है कहर…
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


