और काम करते अचानक हुई मौत, जिसके बाद…….

Bokaro- बोकारो में एक बड़ी घटना सुनने को मिल रहा है। बोकारो स्टील में कार्यरत एक मजदूर की काम करने के दौरान मौत हो गई है। आनन-फानन में मजदूर को अस्पताल ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृत मजदूर का नाम अर्जुन कुमार महतो बताया जा रहा है।

बोकारो 2 1 22Scope News

ये भी पढ़ लें-बालू बेचकर कैसे मालामाल हो रहे हैं लोग ! 

मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

जिसके बाद मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहीं पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों का आरोप है कि काम करने के दौरान मजदूर की तबीयत अचानक खराब हो गई जिससे उसकी मौत हो गई जबकि प्रबंधन का कहना है कि पहले से ही मजदूर की तबीयत खराब थी जिसके बाद उसकी मौत हुई है।

काम करते हुई अचानक तबीयत खराब

बता दें कि अर्जुन कुमार महतो बोकारो स्टील में कोक ओवन विभाग के कोल हैडलिंग विभाग में ठेका मजदूर के रुप में काम करता था। हमेशा की तरह वह आज काम कर रहा था तभी काम करने के दौरान अर्जुन की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद वह वहीं पर सो गया।

ये भी पढ़ लें-अंबा प्रसाद और उनके परिवार को लेकर ये क्या बोल गए आदित्य साहू 

जब कुछ देर बाद मजदूरों ने उसे जगाया तो वह कुछ नहीं बोलने लगा। कुछ अनहोनी होने की आशंका में उसे पास के अस्पताल में ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

 

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...