और यहां पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिए इतने पैसे…..

Pakur- पाकुड़ जिले में एक पत्थर व्यावसायी के क्रशर प्लांट से हथियार बंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पत्थर क्रशर के कार्यालय में रखे लगभग दो लाख रुपये लेकर भाग है। यह घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ लें-चिरकुंडा के व्यवसायी के आवास पर आईटी की रेड और……

हथियार से लैस 4 अपराधी अचानक आ धमके

बताया जा रहा है कि सीतपहाड़ी में पत्थर व्यावसायी लुतफुल हक का पत्थर क्रशर का ऑफिस है। वहां पर हथियार से लैस चार बाइक सवार अपराधी अचानक आ धमके और अपराधियो ने मुंशी को पिस्टल का भय दिखाकर ऑफिस में रखे अलमीरा के तिज़ोरी से 2 लाख नगद लूटकर भाग गए।

लूटपाट 22Scope News

मुंशी की सोने की अंगुठी तक ले गए चोर

इसके साथ ही जाते वक्त मुंशी के अंगुली से सोने का अंगूठी भी छीनकर फरार हो गये। लूटकांड की घटना से क्रशर के स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया है, वही घटना की सूचना क्रशर मालिक और पुलिस को दे दी गई है। इधर अहले सुबह पुलिस ने घटनास्थल में छानबीन शुरु कर दी है साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

सीएस आई 3 22Scope News

ये भी पढ़ लें-बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में क्या होगा खास, जाने…..

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार करेगी। वहीं पुलिस की पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार चार अपराधियो में दो लोगों ने हेलमेट पहना हुआ था और दो लोग गमछा ढके हुए थे, साथ ही उनके पास दो पिस्टल भी था।

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...