Giridih : अपराधी बेखौफ ! दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूट लिए इतने रुपए, फिर हुआ…

Giridih : शहर के स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर जेवर कारोबारी सुरेंद्र भदानी से करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए। इस दौरान अपरधियों ने सुरेन्द्र भदानी को पहले बाइक से ओवरटेक किया और फिर पिस्टल दिखाकर हाथ में पहने करीब एक लाख की तीन अंगूठी सहित अन्य जेवर लूटने के बाद फरार हो गए।

जब तक मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को हुई और वे घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी भाग चुके थे। हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की तलाश में जूट गई है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : Garwha में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या…

घटना के बाबत बताया जाता है कि शहर के बाभनटोली निवासी और बड़ा चौक स्थित न्यू मोती ज्वेलर्स के 75 वर्षीय मालिक सुरेंद्र भदानी बैंक में पैसे जमाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड से बाभनटोली जाने के क्रम में दो अपराधी एक ही बाइक से जेवर कारोबारी सुरेंद्र भदानी को ओवरटेक कर रोका और कहा कि जब उन्हें रुकने को कहा जा रहा है तो वो क्यों नही रुके।

सर पर पिस्टल सटाकर लूट लिए अंगूठी

इस पर सुरेंद्र भदानी ने कहा कि बाइक सड़क किनारे कर रहे थे। इसके बाद बाइक सवार दोनो अपराधी जेवर कारोबारी सुरेंद्र को बोले की जब वाहन जांच अभियान चल रहा है तो वो हेलमेट क्यों नहीं पहने हैं और ये कहते हुए दोनों अपराधी जेवर कारोबारी को अंटा बंगला मैदान के समीप ले गए और एक पिस्टल सटाकर हाथ से तीनो अंगूठी खोलवा लिया।

ये भी पढ़ें- नशे के जाल में फंसता Gumla, रोक पाने में नाकाम प्रशासन, आगे होगा क्या…

इस बीच एक और अपराधी बाइक से वहा आ पहुंचा, और तीनो अपराधी बाइक में बैठक कर फरार हो गए। अपराधियो द्वारा पिस्टल सटाने से कारोबारी भयभीत हो गए। इस दौरान जेवर कारोबारी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उनके बेटे अंटा बंगला के समीप पहुंचे और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...