नई सरकार में गजब नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों अनीता कुमारी, अफसाना बेगम, यशवंत कुमार, श्वेता रंजन, हरिशंकर चौबे, डॉ. भारती कुमारी, उदय कुमार मिश्रा, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, प्रवीण कुमार, स्मृता श्री, अब्दुल कलाम, बुशरा हयात और राहत जहां को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक अभियंता नीरज कुमार, अमित कुमार, निवेदिता भारती, संगीता रानी सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता को भी सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री और नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों एवं सहायक अभियंताओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक पदाधिकारी सुहर्ष भगत, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त आयुष चिकित्सकगण एवं सहायक अभियंतागण उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश...

Bihar Investment Proposals 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और उद्यमियों के लिए...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...