चतरा में BJP सुनील सिंह को फिर से देगी मौका ? कौन है जनता की पसंद

देशभर में एक से दो दिनों में चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. लेकिन अब तक सभी लोकसभा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है. भाजपा ने प्रत्याशियों के दो लिस्ट जारी किए हैं लेकिन झारखंड में अभी भी 3 सीटों को लेकर संशय बरकरार है. इन तीन सीटों में धनबाद, गिरिडीह और चतरा शामिल है.

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड दौरे पर आए और उन्होंने चतरा में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक में भाग लिया. इस दौरान चतरा में मौजूदा सांसद सुनील सिंह का विरोध देखा गया. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चतरा की जनता अब सुनील सिंह को तीसरी बार मौका देने को तैयार नहीं है. हालांकि सुनील सिंह के समर्थकों ने इसे विरोधियों की साजिश बताई है.

वास्तु विहार एड 1 22Scope News

चतरा की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि इस बार भाजपा लोहरदगा और हजारीबाग के जैसे ही चतरा में मौजूदा सांसद का टिकट काट सकती है. लेकिन सुनील सिंह की जगह किसे मिलेगा इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है.

इसे भी पढ़े- खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के ये नेता टिकट की रेस में हुए शामिल

भाजपा के किसी कदम की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. भाजपा अचानक किसी भी प्रत्याशी को टिकट दे सकती है. लेकिन अब टिकट के घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा कि चतरा में सुनील सिंह का टिकट कटेगा या आलाकमान उन्हें फिर से मौका देगी.

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...