
Advertisment
धनबाद: धनबाद में एक बार फिर से ईडी ने दबिश दी है। ईडी की टीम ने धनबाद मेमको मोड़ और झरिया हेटलीबांध स्थित बालू करोबारी पूंज सिंह के भाई सतेन्द्र सिंह की निजी ठिकानो पर अहले सुबह से रेड शुरू किया है।
ईडी ने बिल्डिंग को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। टीम घर के अंदर कई अहम दस्तावेज खंगाल रही है ।बता दें कि बालू कारोबारी पुंज सिंह के भाई सतेन्द्र सिंह हैं। वही छापेमारी झरिया के साथ धनबाद मेमको मोड़ स्थित काशा कलेस्ट में भी चल रही है जो आवास पुंज सिंह का बताया जा रहा है।
वही पुंज सिंह के कारोबारी दोस्त रितेश शर्मा, बालूरघाट शराब कारोबारी जगन सिंह के घर पहले कई दफा छापेमारी हो चुकी है,जिसमें ईडी ने कई अहम दस्तावेज पहले ही जब्त किया था।
कई गिरफ्तारी भी पूर्व में देखने को मिल चुकी है। वही आज फिर से ईडी की कार्रवाई इन दोनों जगह पर चल रही है। ED की दबिश की वजह से कोयलांचल के अवैध कारोबारी में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
Advertisment
Advertisement




