सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने 58 की उम्र में दिया दूसरे बेटे को जन्म ,देखें तस्वीर

दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर से बड़ी खबर सामने आई है. आज मूसेवाला के घर में किलकारी गूंजी है, उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया है. बलकौर सिंह के बच्चे की तस्वीर शेयर करते ही मूसेवाला के फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी
सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी
बलकौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया में न्यू बॉर्न बेबी के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में बलकौर बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं, तस्वीर में उनके सामने एक केक रखा है और साथ ही सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर रखी है.

सीएस आई 6 22Scope News

फोटो के साथ बलकौर सिद्धू ने पंजाबी में कैप्शन लिखा- ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हूं.’

 

 

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...