लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग, राजद एमएलसी ने शेयर किया पोस्ट

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लोकसभा का टिकट देने की मांग उठी है। उन्हें सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। इसको लेकर राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘पिता के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति डॉ. रोहिणी आचार्य। सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाय!’

बता दें कि बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव की वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। वहीं महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...